विश्व की सबसे पुरातन विश्वकोशीय रचना अफ्रीकावासी मार्सियनस मिस फेलिक्स कॉपेला की सटोराअ सटीरिक है
 उसने पाँचवीं शती के आरंभकाल में गद्य तथा पद्य में इसका प्रणयन किया
 यह कृति मध्ययुग में शिक्षा का आदर्शागार समझी जाती थी
 मध्ययुग तक ऐसी अन्यान्य कृतियों का सर्जन हुआ पर वे प्राय: एकांगी थीं और उनका क्षेत्र सीमित था
 उनमें त्रुटियों एवं विसंगतियों का बाहुल्य रहता था
 इस युग को सर्वश्रेष्ठ कृति व्यूविअस के विसेंट का ग्रंथ बिब्लियोथेका मंडी या स्पेकुलस मेजस था
 यह तेरहवीं शती के मध्यकालीन ज्ञान का महान् संग्रह था
 उसने इस ग्रंथ में मध्ययुग की अनेक कृतियों को सुरक्षित किया
 यह कृति अनेक विलुप्त आकर क्लैसिकल रचनाओं तथा अन्यान्य ग्रंथों की मूल्यवान पाठ््यसामग्रियों का सार प्रदान करती है
 प्राचीन ग्रीस में स्प्युसिपस तथा अरस्तू ने महत्वपूर्ण ग्रंथों की रचना की थी
 स्प्युसिपस ने पशुओं तथा वनस्पतियों का विश्वकोशीय वर्गीकरण किया तथा अरस्तू ने अपने शिष्यों के उपयोग के लिए अपनी पीढ़ी के उपलब्ध ज्ञान एवं विचारों को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत करने के लिए अनेक ग्रंथों का प्रणयन किया
 इस युग में प्रणीत विश्वकोशीय ग्रंथों में प्राचीन रोमवासी प्लिनी की कृति नैचुरल हिस्ट्री हमारी विश्वकोश की आधुनिक अवधारणा के अधिक निकट है
 यह मध्य युग का उच्च आधिकाधिक ग्रंथ है
 यह  खंडों एवं  अध्यायों में विभक्त है जिसमें ग्रीकों के विश्वकोश के सभी विषयों का सन्निवेश है
 प्लिनी के अनुसार इसमें  लेखकों के  ग्रंथों से संगृहीत  तथ्यों का समावेश है
 सन्  से पूर्व इसके  संस्करण प्रकाशित हो चुके थे
 इस युग की एक प्रसिद्ध कृति फ्रांसीसी भाषा में  खंडों में प्रणीत सन्  बार्थोलोमिव द ग्लैंविल का ग्रंथ डी प्रॉप्रिएटैटिबस रेरम था
 सन्  में इसका अंग्रेजी अनुवाद प्रकाशित हुआ तथा सन्  तक इसके  संस्करण निकल चुके थे


जॉकियस फाटिअस रिंजल बर्जियस  एवं हंगरी के काउंट पॉल्स स्कैलिसस द लिका  की कृतियाँ सर्वप्रथम विश्वकोश इंसाइक्लोपीडिया के नाम से अभिहित हुई
 जोहान हेनरिच आस्टेड ने अना विश्वकोश इंसाइक्लोपीडिया सेप्टेम टॉमिस डिस्टिक्टा सन्  में प्रकाशित किया जो इस नाम को संपूर्णत: चरितार्थ करता था
 इसमें प्रमुख विद्वानों एवं विभिन्न कलाओं से संबंधित अन्यान्य विषयों का समावेश है
 फ्रांस के शाही इतिहासकार जीन डी मैग्नन का विश्वकोश लर्रे साइंस युनिवर्स के नाम से  खंडों में प्रकाशित हुआ था
 यह ईश्वर की प्रकृति से प्रारंभ होकर मनुष्य के पतन के इतिहास तक समाप्त होता है
 लुइस मोरेरी ने  में एक विश्वकोश की रचना की जिसमें इतिहास वंशानुसंक्रमण तथा जीवनचरित् संबंधी निबंधों का समावेश था
 सन्  तक इसके  संस्करण प्रकाशित हो चुके थे
 इटीन चाविन की सन्  में प्रकाशित महान् कृति कार्टेजिनयन दर्शन का शब्दकोश है
 फ्रेंच एकेडेमी द्वारा फ्रेंच भाषा का महान् शब्दकोश सन्  में प्रकाशित हुआ
 इसके पश्चात् कला और विज्ञान के शब्दकोशों की एक शृंखला बन गई
 विसेंजो मेरिया कोरोनेली ने सन्  में इटैलियन भाषा में एक वर्णानुक्रमिक विश्वकोश बिब्लियोटेका युनिवर्सेल सैक्रोप्रोफाना का प्रकाशन प्रारंभ किया
  खंडों में प्रकाश्य इस विश्वकोश के  ही खंड प्रकाशित हो सके


अंग्रेजी भाषा में प्रथम विश्वकोश ऐन युनिवर्सल इंग्लिश डिक्शनरी ऑव आर्ट्स ऐंड साइंस की रचना जॉन हैरिस ने सन्  में की
 सन्  में इसका द्वितीय खंड प्रकाशित हुआ
 इसका प्रमुख भाग गणित एवं ज्योतिष से संबंधित था
 हैंबर्ग में जोहानम के रेक्टर जोहान हुब्नर के नाम पर दो शब्दकोश क्रमश: सन्  और  में प्रकाशित हुए
 बाद में इनके अनेक संस्कण निकले
 इफेम चैंबर्स ने सन्  में अपनी साइक्लोपीडिया दो खंडों में प्रकाशित की
 उसने प्रत्येक विषय से संबंधित विकीर्ण तथ्यों को समायोजित करने का प्रयास किया
 हर निबंध में चैंबर्स ने संबंधित विषय का संदर्भ दिया है
 सन् - में इसका इटैलियन अनुवाद प्रकाशित हुआ
 चैंबर्स द्वारा संकलित एवं व्यवस्थित  नए खंडों की सामग्री का संपादन कर डॉ. जॉनहिल ने पूरक ग्रंथ सन्  में प्रकाशित किया
 इसका संशोधित एवं परिवर्धित संस्करण - अब्राहम रीज़ द्वारा प्रकाशित हुआ
 लाइपजिग के एक पुस्तकविक्रेता जोहान हेनरिच जेड्लर ने एक बृहद् एवं सर्वाधिक व्यापक विश्वकोश जेड्लर्स युनिवर्सल लेक्सिकन प्रकाशित किया
 इसमें सात सुयोग्य संपादकों की सेवाएँ प्राप्त की गई थीं और एक विषय के सभी निबंध एक ही व्यक्ति द्वारा संपादित किए गए थे
 सन्  तक इसके  खंड प्रकाशित हुआ तथा सन्  से  के मध्य  पूरक खंड निकले


फ्रेंच इंसाइक्लोपीडिया अठारहवीं शती की महत्तम साहित्यिक उपलब्धि है
 इसकी रचना चैंबर्स साइक्लोपीडिया के फ्रेंच अनुवाद के रूप में अंग्रेज विद्वान् जॉन मिल्स द्वारा उसके फ्रांस आवासकाल में प्रारंभ हुई जिसे उसने मॉटफ़ी सेल्स की सहायता से सन्  में समाप्त किया
 पर वह इसे प्रकाशित न कर सका और इंग्लैंड वापस चला गया
 इसके संपादन हेतु एक-एक कर कई विद्वानों की सेवाएँ प्राप्त की गईं और अनेक संघर्षों के पश्चात् यह विश्वकोश प्रकाशित हो सका
 यह मात्र संदर्भ ग्रंथ नहीं था; यह निर्देश भी प्रदान करता था
 यह आस्था और अनास्था का विचित्र संगम था
 इसने उस युग के सर्वाधिक शक्तिसंपन्न चर्च और शासन पर प्रहार किया
 संभवत: अन्य कोई ऐसा विश्वकोश नहीं है जिसे इतना राजनीतिक महत्व प्राप्त हो और जिसने किसी देश के इतिहास और साहित्य पर क्रांतिकारी प्रभाव डाला हो
 पर इन विशिष्टताओं के होते हुए भी यह विश्वकोश उच्च कोटि की कृति नहीं है
 इसमें स्थल-स्थल पर त्रुटियाँ एवं विसंगतियाँ थीं
 यह लगभग समान अनुपात में उच्च और निम्न कोटि के निबंधों का मिश्रण था
 इस विश्वकोश की कटु आलोचनाएँ हुई


इंसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका स्कॉटलैंड की एक संस्था द्वारा एडिनवर्ग से सन्  में तीन खंडों में प्रकाशित हुई
 तब से इसके अनेक संस्करण प्रकाशित हो चुके हैं
 प्रत्येक नवीन संस्करण में विशद संशोधन परिवर्धन किए गए
 इसका चतुर्दश संस्करण सन्  में  खंडों में प्रकाशित हुअ
 सन्  में प्रकाशकों ने वार्षिक प्रकाशन और निरंतर परिवर्धन की नीति निर्धारित की और घोषणा की कि भविष्य के प्रकाशनों को नवीन संस्करण की संज्ञा नहीं दी जाएगी
 इसकी गणना विश्व के महान् विश्वकोशों में है तथा इसका संदर्भ ग्रंथ के रूप में अन्यान्य देशों में उपयोग किया जाता है


अमरीका में अनेक विश्वकोश प्रकाशित हुए पर वहाँ भी प्रमुख ख्याति इंसाइक्लोपीडिया ब्रिटैनिका को ही प्राप्त है
 जॉर्ज रिप्ले एवं चाल्र्स एडर्सन डाना ने न्यू अमरीकन साक्लोपीडिया -  खंडों में प्रकाशित की
 इसका दूसरा संस्करण  से  के मध्य निकला
 एल्विन जे. जोंसन का विश्वकोश जोंसंस न्यू यूनिवर्सल साइक्लोपीडिया -  खंडों में प्रकाशित हुआ जिसका नया संस्करण  खंडों में - में प्रकाशित हुआ
 फ्रांसिस लीबर ने इंसाइक्लोपीडिया अमेरिकाना का प्रकाशन  में प्रारंभ किया
 प्रथम संस्करण के  खंड सन्  तक प्रकाशित हुए
 सन्  में  खंड प्रकाशित किए गए
 सन्  में यह पुन: प्रकाशित की गई
 सन् - में एक नवीन कृति इंसाइक्लोपीडिया अमेरिकाना के नाम से  खंडों में प्रकाशित हुई
 इसके पश्चात् इस विश्वकोश के अनेक संशोधित एवं परिवर्धित संस्करण निकले
 सन्  में यह  खंडों में प्रकाशित हुआ और तब से इसमें निरंतर संशोधन परिवर्धन होता आ रहा है
 प्रत्येक शताब्दी के इतिहास का पृथक् वर्णन तथा साहित्य और संगीत की प्रमुख कृतियों पर पृथक् निबंध इस विश्वकोश की विशिष्टताएँ हैं


ऐसे विश्वकोशों के भी प्रणयन की प्रवृत्ति बढ़ रही है जो किसी विषय विशेष से संबद्ध होते हैं
 इनमें एक ही विषय से संबंधित तथ्यों पर स्वतंत्र निबंध होते हैं
 यह संकलन संबद्ध विषय का सम्यक् ज्ञान कराने में सक्षम होता है
 इंसाइक्लोपीडिया ऑव सोशल साइंसेज़ इसी प्रकार का अत्यंत महत्वपूर्ण विश्वकोश है

